ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर इस फिल्म की कहानी सम्राट अकबर और राजकुमारी जोधा को लेकर थी। इसे ऋतिक और ऐश्वर्या के करियर की सबसे शानदार पीरियड ड्रामा फिल्म में शुमार किया जाता है
इस फिल्म में मराठा वॉरियर तानाजी की कहानी को दिखाया गया था जो मुगल साम्राज्य के खिलाफ जंग लड़ते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल ने लीड रोल निभाया था
राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की थी और यही वो मूवी थी जिसके बाद साउथ सिनेमा ने हिंदी पट्टी राज्यों में धाक जमानी शुरु कर दी थी
इस क्लासिक लेजेंडरी फिल्म में सलीम और अनारकली की कहानी को दिखाया गया था। इसमें दिलीप कुमार और मधुबाला की सदाबहार जोड़ी देखने को मिली थी। 60 के दशक में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में 16 साल लग गए थे
शाहरुख खान, करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म में सम्राट अशोका की कहानी को दिखाया गया था जो अपनी सेल्फ ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा पर निकलते हैं और फिल्म के अंत में पूरी तरह बदल जाते हैं
इस फिल्म में मराठा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के साथ संबंधों की कहानी दिखाई गई थी। भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे
इस फिल्म में रानी पद्मावत के किरदार में दीपिका पादुकोण थीं वहीं सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के नेगेटिव रोल में रणवीर सिंह नजर आए थे। भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर जैसे सितारे नजर आए थे
इस फिल्म को रेखा के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है। मिर्जा हादी रुसवा की किताब पर आधारित इस फिल्म में 19वीं शताब्दी के लखनऊ में उमराव जान के संघर्षों को दिखाया गया था।